Commonwealth Games 2026: आज से होगा कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज, लॉन बॉल इवेंट्स से अपने अभियान की शुरुआत करेगा भारत

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आज (23 जुलाई) से राष्ट्रमंडल खेल 2026 का आगाज होने जा रहा है। दो अगस्त तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में 74 देशों के करीब 3 हजार एथलीट्स हिस्सा लेंगे। बात करें भारत की तो वह कॉमनवेल्थ गेम्स में 19वीं बार हिस्सा लेने जा रहा है, जिसमें उसके 124 एथलीट्स मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे।
भारत अपने अभियान की शुरुआत मेंस और विमेंस लॉन बॉल इवेंट्स से करेगा। मेन्स टीम का सिंगल्स ग्रुप स्टेज मैच दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। वहीं, विमेंस टीम का पेयर्स ग्रुप स्टेज मैच भी दोपहर 2 बजे से ही खेला जाएगा।
यह भी पढ़े -साल 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा भारत, 72 देशों के एथलीट लेंगे हिस्सा, इस शहर में होगा आयोजन
पहले दिन भारत के मैच
लॉन बॉल्स
दोपहर 2:00 बजे IST - पुरुषों का सिंगल्स ग्रुप स्टेज
दोपहर 2:00 बजे IST - महिलाओं का पेयर्स ग्रुप स्टेज
भारतीय महिला लॉन बॉल टीम पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स का प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। बर्मिंघम में खेले गए कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सैकिया और रूपा रानी टिर्की ने महिला फोर्स इवेंट के फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीता था, जो लॉन बॉल में भारत का पहला मेडल था। इसके अलावा, सुनील बहादुर, चंदन सिंह, नवनीत सिंह और दिनेश कुमार की पुरुष फोर्स टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था, पिछली बार भारत पुरुष पेयर्स इवेंट में भी मेडल जीतने के करीब पहुंचा था।
यह भी पढ़े -टूर्नामेंट में भारत ने कब किया था डेब्यू? 1930 से लेकर 2022 तक कैसा रहा प्रदर्शन? कितने मेडल जीते, पहला गोल्ड कब जीता?
ओपनिंग सेरेमनी का टाइम
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की भव्य ओपनिंग सेरेमनी रात 10:30 बजे से ग्लासगो के 'द हाइड्रो' में होगी। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स टेन-2, सोनी स्पोर्ट्स-3 और सोनी स्पोर्ट्स-4 पर होगा।
Created On :   23 July 2026 12:38 AM IST











